वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसौशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा संबंधित मांगो का ज्ञापन
वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसौशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा संबंधित मांगो का ज्ञापन
अमरोहा_ वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसौशिएशन के मंडल अध्यक्ष बसंत सारस्वत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव उपमुख्यमंत्री से मिला और ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की उपेक्षा के चलते वित्तविहीन स्कूलों की हालत अत्यन्त खराब है।यदि समय रहते सरकार ने वित्तविहीन स्कूलों के उत्थान के लिए कोई कारगर कदम नही उठाया तो ये स्कूल बंद हो जायेंगे और ग्रामीण आंचलो में शिक्षा का संकट गहरा जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसौशिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह ,उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,से मिला। जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौपकर कहा कि प्रदेश में वित्तविहीन विद्यालय निजी संसाधनो से ग्रामीण आंचलो में शिक्षा का प्रचार एंव प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे है । लेकिन शासन प्रशासन एंव सामाजिक उपेक्षा के कारण वर्तमान में इन विद्यालयो की दशा अत्यन्त खराब है तथा सरकारी उत्पीड़न एंव नियमों के शिकंजे में फंसकर बंद होने के कगार पर है। इन विद्यालयों की इन समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए प्रदेश सरकार को कारगर कदम उठाने चाहियें। क्योंकि यूपी बोर्ड के वित्तविहीन विद्यालयो की आर्थिक स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराने के उपरान्त ही शिक्षक नियमावली लागू की जाये। वित्तविहीन स्कूल अधिकांश गांवो में है और बेहद कम शुल्क लेकर ही गरीब बच्चो को पढ़ा रहे है। इन स्कूलो को बिजली भी व्यवसायिक दरों के बजाय घरेलू दरो पर दी जाये। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यश जिला क्रीड़ा प्रतियोगिताओ के आयोजन में भी इन स्कूलों की कोई भागीदारी नही है। जबकि 15 रूपये प्रति छात्र की दर से शुल्क वसूला जा रहा है। आयोजनो में समान भागीदारी नही होने के कारण इन विद्यालयो से क्रीड़ा शुल्क नही वसूला जाये। शासन की योजनाओं के क्रियान्व्यन में भी वित्तविहीन स्कूलो के छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा है। मिडडे मीन,मुफ्त ड्रेस ,पुस्तक वितरण का लाभ भी इन स्कूलो के बच्चो को नही मिल रहा है। यूं कहे कि प्रदेश सरकार इन विद्यालयो के साथ अनदेखी कर रही है। जिसके चलते इन विद्यालयो की हालत बद से बदतर होती जा रही है। वो दिन दूर नही जब ये स्कूल बंदी के कगार पर पहुंच जायेंगे। प्रतिनिधि मंडल में एसौशिएशन के मंडल अध्यक्ष बसंत सारस्वत,उपाध्यक्ष नेम चन्द्र वर्मा,जयवीर सिंह सिरोही,देवेन्द्र सिंह ढिल्लों,अवधेश कुमार सिंह,इन्द्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसौशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा संबंधित मांगो का ज्ञापन
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 28, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 28, 2019
Rating:


No comments: