Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वैदिक संस्कृति व आर्य समाज के संवाहक थे महाशय भारत सिंह आर्य

वैदिक संस्कृति व आर्य समाज के संवाहक थे महाशय भारत सिंह आर्य
पुण्यतिथि पर आर्य जनों ने यज्ञ एवं वृक्षारोपण के आयोजन द्वारा दी श्रद्धांजलि





मंडी धनौरा, क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक तथा गोरक्षा आंदोलन व हिंदी सत्याग्रह के अमर सेनानी स्वर्गीय महाशय भारत सिंह आर्य की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांव मोहदीनपुर में जनपद भर के आर्य जनों ने एकत्र हो विशाल यज्ञ किया तथा वृक्षारोपण कर स्वर्गीय भारत सिंह आर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्राप्त विवरण के अनुसार विकास क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में जनपद के वरिष्ठ आर्य नेता तथा दर्जनों आर्य समाजों की स्थापना करने वाले हिंदी सत्याग्रह एवं गोरक्षा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर सेनानी व समाज सुधारक महाशय भारत सिंह आर्य की 20 वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सहारनपुर से आए राजकुमार आर्य ने कहा कि स्वर्गीय महाशय भारत सिंह आर्य ने केवल अमरोहा क्षेत्र में ही नहीं अपितु प्रदेश भर में आर्य समाज के लिए बड़ा योगदान किया तथा आज भी उनके किए गए कार्य और सेवा को याद किया जाता है श्री आर्य ने कहा कि गोरक्षा आंदोलन में संत विनोबा भावे के साथ एवं हिंदी सत्याग्रह में पंडित प्रकाशित शास्त्री के साथ महाशय भारत सिंह आर्य ने सक्रिय भागीदारी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं एक जुझारू और कर्मठ सेनानी के रूप में न सिर्फ स्वयं भाग लिया बल्कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों को हिंदी सत्याग्रह गोरक्षा आंदोलन में प्रतिभाग कर आया उन्होंने कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर कन्या गुरुकुल कनखल गुरुकुल ततारपुर वेद मंदिर बृजघाट गुरुकुल चोटीपुरा सहित अनेकों वैदिक संस्थाओं के लिए महाशय भारत सिंह आर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा वह दर्जनों अन्य समाजों के संस्थापक तथा लगभग आधा दर्जन शिक्षण संस्थाओं के सहयोगी रहे हैं श्री आर्य ने कहा की सामाजिक सद्भावना व वैदिक सिद्धांतों के प्रचार प्रसार के लिए महाशय भारत सिंह आर्य का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा वह युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणा बने रहेंगे इस अवसर पर क्षेत्र भर से आए आर्य जनों ने स्वर्गीय महाशय भारत सिंह आर्य की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि महायज्ञ में आहुति दी वह जूनियर हाई स्कूल मोहदीनपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कर महाशय भारत सिंह आर्य को स्मरण किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेंद्र कटारिया ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि गांव में शांति सद्भावना व वैदिक सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए वह ग्राम वासियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करते हैं इस मौके पर मास्टर अंतर सिंह आर्य बिजनौर मेनपाल आर्य विजेंद्र शर्मा पंडित ज्ञानेंद्र बाल कृष्ण यादव यशपाल सिंह जगदेव कटारिया अतुल त्यागी दीपक शर्मा यतींद्र कटारिया प्रमोद आर्य गिरिराज आर्य महावीर कटारिया करण सिंह प्रजापति सुरेंद्र शर्मा तिलक राम सिंह आदि ने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय महाशय भारत सिंह आर्य को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
वैदिक संस्कृति व आर्य समाज के संवाहक थे महाशय भारत सिंह आर्य Reviewed by Hindustan News 18 on August 02, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.