Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत में अमरोहा के ख्यातिप्राप्त मंडी धनौरा जिंदल हास्पिटल की बाल रोग विशेषज्ञ डा.राधा जिंदल ने पोलैंड में लहराया योग एवं आयुर्वेद का परचम

भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत में अमरोहा के ख्यातिप्राप्त मंडी धनौरा जिंदल हास्पिटल की बाल रोग विशेषज्ञ डा.राधा जिंदल ने पोलैंड में लहराया योग एवं आयुर्वेद का परचम







एमपी सिहं 【वरिष्ठ पत्रकार】
जिंदल हॉस्पिटल, धनौरा की बाल
रोग विशेषज्ञा आयुर्वेदवाचस्पति डॉ.राधा जिंदल ने पोलैंड की राजधानी वार्सा में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग- शरीर, मन एवं आत्मा का मिलन है।

गत १६ जून को वार्सा के एतिहासिक वाईजैंकी पार्क के विशाल मैदान में उपस्थित हज़ारों योग प्रेमियों को आयुर्वेद एवं योग रूपी भारतीय सभ्यता से परिचित कराते हुए डॉ.जिंदल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अत्यंत जरूरी है। आज की आधुनिक जीवन शैली में प्रत्येक मनुष्य को योग से जुड़ने की आवश्यकता है। मानसिक के साथ शारीरिक स्वस्थ जीवन के लिए भी योग बहुत ही जरूरी है। डा. राधा ने कहा कि सदैव प्रसन्नचित्त और स्वस्थ रहने एवं बेहतरीन जीवन जीने के लिए नियमित योगाभ्यास अवश्य करें।

इसके अतिरिक्त पोलैंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय टेलिविज़न चैनल टी.वी.पी.-2 ने योग एवं स्वास्थ्य विषय पर डॉ.राधा जिंदल के साक्षात्कार का सीधा प्रसारण किया।

योग दिवस महोत्सव के उपरांत डॉ. जिंदल दम्पत्ति ने भारतीय राजदूत सेवांग नामग्याल से मुलाक़ात कर पोलैंड में आयुर्वेद एवं योग के प्रचार-प्रसार के विषय में वार्ता की। जिसके लिये राजदूत श्री नामग्याल ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम का अधिकारिक आयोजन भारतीय दूतावास की ओर से किया गया था, जिसने हिमालय हेल्थकेयर, आर्ट ऑफ़ लिविंग, श्री श्री आयुर्वेद समेत क़रीब २४ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में भारतीय सभ्यता को दर्शाने हेतु योग एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दर्शायी गयीं।
भारतीय व्यंजनों से सुसज्जित अनेकों स्टाल के सहारे उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। एकदिवसीय कार्यक्रम के दौरान क़रीब १०,००० लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

इससे पूर्व पाँचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये पोलैंड स्थित भारतीय दूतावास में एक प्रेस काँफ़्रेंस का भी आयोजन किया गया था, जिसमें राजदूतावास की और से नामित योग दूत के रूप में देश की मशहूर हस्तियों के अलावा डॉ.राधा जिंदल ने मीडिया जगत से योग एवं स्वास्थ्य सम्बंधित विचार साझा किये।
भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत में अमरोहा के ख्यातिप्राप्त मंडी धनौरा जिंदल हास्पिटल की बाल रोग विशेषज्ञ डा.राधा जिंदल ने पोलैंड में लहराया योग एवं आयुर्वेद का परचम Reviewed by Hindustan News 18 on June 20, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.