Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सीवर क्लीनर टैंक से 9 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

सीवर क्लीनर टैंक से 9 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी




हिन्दुस्तान न्यूज 18
  अमरोहा--मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनोटा पुल के नजदीक खड़े टैंक की तलाशी ली तो सन्न रह गए

आबकारी पुलिस ने गटर साफ करने के टैंक से करीब 9 लाख रुपए कीमत की अरूणाचल मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस व आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए टैंक से शराब की तस्करी की जा रही थी। तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आबकारी निरीक्षक अविनाश रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार रात मनोटा पुल के नजदीक खड़े ट्रैक्टर-सफाई टैंक की तलाशी ली गई। टैंक का ढक्कन खोलकर देखा तो टीम दंग रह गई। इसमें शराब की बोतल व पव्वे भरे हुए थे। कोतवाली लाकर शराब की गिनती की गई। 5088 पव्वे व 528 बोतल बरामद हुईंं। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अविनाश रावत की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-टैंक को कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस-आबकारी की आंख में धूल झोंकने का इजाद किया तरीकाहसनपुर। माना जा रहा है कि ट्रैक्टर-टैंक से लंबे समय से शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस व आबकारी निरीक्षक से बचने के लिए तस्करों ने यह तरीका इजाद किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि इस तरीके की ओर किसी का ध्यान नहीं था। अगर मुखबिर पुख्ता सूचना नहीं देता तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि सीवर साफ करने वाले टैंक में शराब भरी होगी। मोबाइल नंबर से आरोपियों तक पहुंचने में लगी पुलिसहसनपुर। टैंक पर लिखे नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण के बाद से लेकर आज तक टैंक का इस्तेमाल सीवर की सफाई करने के लिए नहीं किया गया था। हालांकि इसके उपर लिखा था कि सीवर क्लीनर के लिए संपर्क करें। उधर सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के बारे में आबकारी विभाग के अधिकारियों को पहले ही पता लग गया था।
सीवर क्लीनर टैंक से 9 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी Reviewed by Hindustan News 18 on February 03, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.