Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महागठबंधन की चिंता नहीं, चाहे 10 दल मिल जाये-अमित शाह

महागठबंधन की चिंता नहीं, चाहे 10 दल मिल जाये-अमित शाह 





हिन्दुस्तान न्यूज 18
   अमरोहा--बूथ सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया। गजरौला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन से भाजपा को कोई चिंता नहीं है। सपा, बसपा, रालोद सहित दस दल भी मिल जाएं तो वे भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सकते। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा, बसपा रालोद जातीय आधार पर वोट बांटेंगे, लेकिन वोट मत बंटने देना। मतदान 50 फीसदी तक पहुंचाना।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों को जीतने के संकल्प के साथ अमित शाह ने राम मंदिर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां सब चाहते हैं। राहुल गांधी बताएं कि वह कहां चाहते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा का विजय रथ नहीं रुकेगा, भले ही दस दल क्यों न मिल जाएं। 73 से 74 सीटें हो सकती हैं लेकिन इससे कम नहीं। शाह ने कहा कि केंद्र में सरकार आने पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को बाहर करेंगे।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को किसान्मुखी बताते हुए पश्चिम की सभी सीटें जीतने का संकल्प दोहराया। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की हिम्मत नहीं रही कि वह बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर सके। 10 दिन के भीतर गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

अयोध्या में जल्द होगा भव्य राम मंदिर का निमार्ण- अमित शाह

गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान पर शनिवार को मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल का बूथ सम्मेलन भारी भीड़ के बीच हुआ। इससें 14 लोकसभा क्षेत्रों और 71 विधानसभा क्षेत्रों के पच्चीस हजार बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून होते हुए गजरौला पहुंचे। शाह ने दोनों ही जगह राम मंदिर का मुद्दा उठाया। शाह ने कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां गर्भ गृह है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा, बसपा बताएं कि वह कहां चाहते हैं। मंदिर चाहते भी हैं या नहीं। जब भी इस मामले को आगे बढ़ाया जाता है, तो कांग्रेसी वकील आगे आ जाते हैं। मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने  कांग्रेस पर हमला बोला। ओआरओपी पर भी उन्होंने वही चुटकी ली, जो वह आजकल अपने भाषणों में खास तौर पर ले रहे हैं।

कैराना का पलायन याद दिलाया
अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती कानून व्यवस्था का बार-बार उल्लेख किया। यह वेस्ट यूपी की दुखती रग है, जिसे बूथ सम्मेलन के माध्यम से दोनों नेताओं ने छुआ। सीएम ने कैराना का जिक्र करते हुए कहा कि याद कीजिये, कि पहले क्या हाल था, और अब कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है। शाह ने कहा कि पश्चिमी यूपी में लड़कियां डर के मारे स्कूल छोड़ देती थीं। कैराना पलायन के लिए पहचाने जाने लगा था। अब योगी राज में कानून व्यवस्था का राज दिखाई देता है।
पश्चिम जीता था, अब भी जीतेंगे
अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 2014 में सभी 14 सीटें ( मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल) जीतकर भाजपा की सरकार बनवाई थी। अब भी ऐसा ही होगा। विजय की शुरुआत पश्चिम से ही होगी।

बजट से विपक्ष की बोलती बंद
अमित शाह ने कहा कि ऐतिहासिक बजट से विपक्ष सन्न है। उसको जवाब देते नहीं बन रहा है। तीन लाख करोड़ का बजट देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए पहली बार आया है। आयकर की छूट सीमा पांच लाख की गई तो किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गई।

गठबंधन के नेता कहते हैं मोदी हटाओ, मोदीजी कहते हैं गरीबी हटाओ- अमित शाह

चरण सिंह पहले तो मोदी दूसरे किसान पीएम
वेस्ट यूपी रालोद के प्रभाव वाला क्षेत्र है। इसलिए, शाह और योगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करना नहीं भूले। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह को पहला किसान प्रधानमंत्री बताया तो नरेंद्र मोदी को दूसरा किसान प्रधानमंत्री। शाह ने कहा कि  बजट में किसानों के लिए जो किया गया है, उससे स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को खुशी हुई होगी। योगी ने भी चौधरी चरण सिंह को किसान नेता के रूप में  याद किया।

बकाया न चुकाने वाली मिलों पर होगी कार्रवाई: योगी
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 51 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। दस दिन के भीतर यदि चीनी मिलो ने बकाया भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों के साथ भाजपा खड़ी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम में कांवड़ यात्रा भव्य रही तो अब कुंभ वैश्विक पटल पर रहा। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधरी है। पहले जीना मुहाल था।


धर्मेन्द्र सैनी
महागठबंधन की चिंता नहीं, चाहे 10 दल मिल जाये-अमित शाह Reviewed by Hindustan News 18 on February 02, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.