अंजली श्याम प्रिया के भजनों ने जीता भक्तों का दिल, 368वें संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
अंजली श्याम प्रिया के भजनों ने जीता भक्तों का दिल, 368वें संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
वृंदावन धाम से आईं अंजली श्याम प्रिया ने भजनों से बांधा समां, ‘मैंने तेरे ही भरोसे खाटू श्याम सागर में नैया डाल दई’ पर झूम उठे श्रद्धालु
हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा की असीम कृपा और गुरुदेव के आशीर्वाद से लखदातार श्याम की सेवा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गढ़ी मंदिर प्रांगण में 368वें संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवादार दीपक शर्मा ने विधि-विधान से पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। श्री वृंदावन धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजली श्याम प्रिया ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
अंजली श्याम प्रिया ने जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे खाटू श्याम सागर में नैया डाल दई’ भजन की प्रस्तुति दी तो पूरा मंदिर परिसर श्याममय हो गया। भजन की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने लगे। उनकी शानदार प्रस्तुति ने संकीर्तन में ऐसा भक्तिमय माहौल बना दिया कि श्रद्धालु देर तक भजनों पर थिरकते रहे। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सेवादारों एवं श्याम भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, नमन, देव शर्मा, मीनू, शौर्य, अर्पित, सौरभ, विशाल, गोलू, लक्की, प्रवीण अग्रवाल, राजेश सैनी, रजनी शर्मा, सुमन, सर्वेश, विनीत, सचिन, नरेंद्र, सुमित, अशोक, हर्ष आदि मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 26, 2026
Rating:



No comments: