नॉरेक्स फाउंडेशन ने छह विद्यालयों में चलाया अभियान, साबुन बांटकर दिलाई स्वच्छता की शपथ
ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
नॉरेक्स फाउंडेशन ने छह विद्यालयों में चलाया अभियान, साबुन बांटकर दिलाई स्वच्छता की शपथ
ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर नॉरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक इकाई नॉरेक्स फाउंडेशन की ओर से मंडी धनौरा, हसनपुर और बदायूं के छह विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को हाथ धोने के सही तरीके बताए गए और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस वर्ष की थीम ‘बी ए हैंडवॉशिंग हीरो’ यानी ‘हाथ धोने के हीरो बनें’ रही। फाउंडेशन के सस्टेनेबिलिटी मैनेजर अनुराग नाथ ने विद्यार्थियों को साबुन से हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन करके बताया। उन्होंने कहा कि भोजन से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के महत्व की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय मुसेल्लेपुर, सांभलियन स्कूल रामपुरा टगा, हाईस्कूल निरावली भूर, प्राथमिक विद्यालय झुझारे, हाईस्कूल बर्ती गोबर्धनपुर और ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को साबुन और हल्का नाश्ता वितरित किया गया। बच्चों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित हुए। इनमें सविता रानी, मंजुलता, ज्ञानेश सिंह, योगराज सिंह और सुभाष सिंह शामिल रहे। ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम प्रबंध निदेशक राहुल अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर नॉरेक्स फाउंडेशन की ओर से एग्रोनॉमिस्ट अरुण कुमार और दीपक शर्मा तथा फील्ड ऑफिसर तेजपाल सिंह, विपुल कुमार, मनोज शर्मा और अनिकेत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालयों के शिक्षकों और प्रबंधन ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।
Reviewed by Hindustan News 18
on
October 15, 2026
Rating:

No comments: