धनौरा ब्लॉक में 92.02 प्रतिशत हुआ मतदान, 1028 में से 946 शिक्षकों ने डाले वोट
धनौरा ब्लॉक में 92.02 प्रतिशत हुआ मतदान, 1028 में से 946 शिक्षकों ने डाले वोट
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ शिक्षक निर्वाचन, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को धनौरा ब्लॉक में एसडीएम शैलेश कुमार दुबे की देखरेख मे मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह दिखाई दिया। ब्लॉक में कुल 1028 मतदाताओं में से 946 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत 92.02 रहा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस बीच मतदान केंद्र पर हल्की नोकझोंक भी हुई, हालांकि मतदान प्रक्रिया जारी रही।
शुक्रवार सुबह से ही धनौरा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षक मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान केंद्र पर पहुंचकर शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही और मतदान प्रक्रिया पर अधिकारियों ने नजर बनाए रखी।
धनौरा ब्लॉक में कुल 1028 मतदाताओं में से 946 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 510 पुरुष और 436 महिला मतदाता शामिल रहीं। बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान करने से केंद्र पर दिनभर हलचल बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने धनौरा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। तीनो अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मतदान के दौरान किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि प्रशासन और पुलिस की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी रही। निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल सतर्क रहा।
शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद अब निर्वाचन के परिणाम को लेकर शिक्षकों और प्रत्याशियों की निगाहें आगे की प्रक्रिया पर टिकी हैं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
October 23, 2026
Rating:

No comments: