बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव तरारा, 700 राशन पैकेट किए वितरित
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव तरारा, 700 राशन पैकेट किए वितरित
बीसावली मीरापुर और सुल्तानपुर में ग्रामीणों से मिले विधायक, फसलों के नुकसान का लिया जायजा; हरसंभव मदद का दिया भरोसा
विधानसभा क्षेत्र के खादर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक राजीव तरारा ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बीसावली, मीरापुर और सुल्तानपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को करीब 700 राशन पैकेट वितरित किए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुए नुकसान और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
खादर क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न होने से भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, बाढ़ के कारण कई परिवारों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। प्रभावित लोगों की जरूरतों को देखते हुए विधायक की ओर से राशन सामग्री का वितरण किया गया।
विधायक राजीव तरारा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्वयं राशन पैकेट वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों, किसानों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान, जलभराव और अन्य परेशानियों से विधायक को अवगत कराया।
विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। खादर क्षेत्र के जिन गांवों में बाढ़ से फसलों और जनजीवन को नुकसान पहुंचा है, वहां जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मामला संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने और जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाने को कहा।
राशन सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। खादर क्षेत्र के प्रत्येक प्रभावित गांव और परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान तहसीलदार मुसराम थारू, पवन चौधरी, कृष्णा चौहान, दुष्यंत फौजी, निहार त्यागी, सागर, हरकिशन, कुलदीप, सुखदेव चौधरी, नितिन चौधरी, अक्षय भारती, अमन अग्रवाल, अनिल भाटी, सूरज पाल, शंकर सिंह, काले, खचेडू, नन्हे, प्रताप और जोगिंदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 15, 2026
Rating:


No comments: