Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बाढ़ के पानी में बहकर आया युवक का शव, खादर में मची सनसनी

 बाढ़ के पानी में बहकर आया युवक का शव, खादर में मची सनसनी

झुंडपुरा के पास बाहे नाले में मिला चार-पांच दिन पुराना शव, देर शाम तक नहीं हो सकी शिनाख्त



गंगा खादर क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम झुंडपुरा के निकट बाहे नाले में एक अज्ञात युवक का शव पानी में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। इन दिनों गंगा नदी में बाढ़ के चलते खादर क्षेत्र में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव कहीं पीछे से बाढ़ के पानी के साथ बहकर बाहे नाले तक पहुंचा होगा। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कहां का रहने वाला था, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही शव के संबंध में अन्य थानों और पुलिस इकाइयों से भी जानकारी साझा किए जाने की बात कही जा रही है, ताकि लापता व्यक्तियों से संबंधित किसी मामले से शव की पहचान हो सके।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिरोह ने बताया कि बाहे नाले से मिले युवक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। नियमानुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जाएगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाढ़ के पानी में बहकर आया युवक का शव, खादर में मची सनसनी Reviewed by Hindustan News 18 on August 31, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.