24.56 करोड़ की लागत से बनेगा सीएम मॉडल स्कूल, अहरोला माफी में हुआ भूमि पूजन
24.56 करोड़ की लागत से बनेगा सीएम मॉडल स्कूल, अहरोला माफी में हुआ भूमि पूजन
विधायक राजीव तरारा बोले— गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही होगा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास
धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहरोला माफी में लगभग 24 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षाविद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों की तरह बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है और शिक्षित युवा ही देश व समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा नए विद्यालयों की स्थापना, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विधायक तरारा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देगा, बल्कि धनौरा विधानसभा की शैक्षणिक पहचान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, सतपाल सिंह, अरुण दीक्षित, निहार त्यागी, महकपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, भारत सिंह, जितेंद्र सिंह सैनी, बलराम सिंह सैनी, राहुल चौहान, मनजीत सिंह, राजीव, सूरजपाल, कपिल, नितिन चौधरी, निशांक चौधरी, मुन्नेंद्र, ईश्वर, विशाल, मोहित भाटी, वैभव गोयल, पवन चौधरी, शेर सिंह, सतीश त्यागी, नरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, विनोद कुमार, ताराचंद सिंह, नवीन प्रधान, अमन, जितेंद्र सिंह, रवि, कवेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 24, 2026
Rating:



No comments: