Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मंडी धनौरा में अवैध ऑपरेशन थिएटरों पर बड़ी कार्रवाई

 मंडी धनौरा में अवैध ऑपरेशन थिएटरों पर बड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, चार अस्पतालों की ओटी सील तीन दिन में मांगा जवाब


 क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर चार अस्पतालों में संचालित अवैध ऑपरेशन थिएटरों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाईपास रोड स्थित लाइफ लाइन हेल्थ केयर सेंटर में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाईं। जांच के समय यहां दो सर्जरी के मरीज भर्ती मिले। एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था, जबकि दूसरी महिला का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि यह अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था और यहां नियमित रूप से ऑपरेशन किए जा रहे थे।

टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए कुआं खेड़ा स्थित दुआ नर्सिंग होम, धनौरा कोहिनूर अस्पताल, ग्रीन हॉस्पिटल और लाइफ लाइन हेल्थ केयर सेंटर में बने ऑपरेशन थिएटरों को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि इन सभी अस्पतालों का स्वास्थ्य विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है और ये पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेंद्र सिंह नोडल ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई का स्वागत करते हुए नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मंडी धनौरा में अवैध ऑपरेशन थिएटरों पर बड़ी कार्रवाई Reviewed by Hindustan News 18 on February 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.