महाशिवरात्रि पर गौ सेवा का सराहनीय कार्य, अस्थाई गौ आश्रय स्थल में गोवंशों को खिलाया गया गुड़-चोकर
महाशिवरात्रि पर गौ सेवा का सराहनीय कार्य, अस्थाई गौ आश्रय स्थल में गोवंशों को खिलाया गया गुड़-चोकर
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चूचैला कला स्थिति अस्थाई गौ आश्रय स्थल में गौ सेवा का भावपूर्ण और सराहनीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रय स्थल में रह रहे सभी गोवंशों को श्रद्धा भाव से गुड़ व चोकर खिलाया गया, जिससे पूरे परिसर में सेवा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
समाजसेवी नीरज एवं उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक्षी द्वारा गोवंशों के लिए गुड़ व चोकर का दान किया गया। दोनों ने गौ सेवा को मानवता और धर्म का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी से गौ संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान गौशाला के सभी कर्मचारी सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे। और गोवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य से स्थानीय लोगों में भी उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने इसे पुण्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा प्रेरणादायक कदम बताया।इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी नेपाल सिंह, पैरा वेट नकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 15, 2026
Rating:

No comments: