नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तारबहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया, मेडिकल पुष्टि के बाद पॉक्सो में कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तारबहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया, मेडिकल पुष्टि के बाद पॉक्सो में कार्रवाई
क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी दिपांशु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि युवक ने बच्चे को बहला-फुसलाकर जानवर बांधने के स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 15, 2026
Rating:

No comments: