Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एसडीएम ने लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

 एसडीएम ने लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर निर्धारित समय में करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: विभा श्रीवास्तव 


बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लेखपालों और राजस्व कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने सभी को शासकीय कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा किसानों और ग्रामीणों के हितों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए।

उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लेखपाल कुर्रा बंटवारे की रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पत्रावलियों में दाखिल करें। साथ ही उन्होंने  आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ एग्री कोप सर्वे के लिए भी सभी लेखपालों को निर्देश दिए। 

बैठक में तहसीलदार मूसा राम थारु, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, योगेश कुमार, लेखपाल रमेश सैनी  सुमित यादव, रीना रानी, सिम्पल सिद्धू, कविता, अनामिका, रूबी, नीतू, गुंजन, मोहित, बिन्तेश, विकास यादव, राजीव पाल, विशाल सागर, दीपक, दिनेश, रोहित, अंशू,मुकेश, अंकुल, शनि और मुज़म्मिल सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

एसडीएम ने लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश Reviewed by Hindustan News 18 on January 07, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.