ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों का प्रदर्शन
ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों का प्रदर्शन
ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था और सचिवों से करवाए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में प्रदर्शन किया। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि अनुचित कार्यभार व दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। समिति ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए बताया कि 5 दिसंबर को धरना कार्यक्रम व ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सभी सचिव जनपद के सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुपों से बाहर आ जाएंगे। 10 दिसंबर से सचिव अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद करेंगे, जबकि 15 दिसंबर से सभी सचिव ऑनलाइन कार्यों के लिए उपयोग होने वाले डोंगल ब्लॉक कर देंगे। प्रदर्शन में आरती कुमारी, महेश कुमार, बंटी सिंह, संदीप सिंह, सुमित कुमार, रोहित चौधरी, राजकुमार सैनी, अशोक कुमार, राजकुमार सिंह समेत कई सचिव शामिल रहे। संदीप चौधरी ने कहा कि सचिवों पर लगातार गैर-विभागीय कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है, जबकि ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था जमीनी परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 01, 2025
Rating:

No comments: