Top Ad unit 728 × 90

हिंदुस्तान न्यूज़ 18 में समाचारों के लिए संपर्क करें: +91 94100 32928 और WhatsApp No. +91 992 757 7404 (धर्मेन्द्र सैनी) एवं (सत्यवीर भाटी) +91 975 624 2300

बड़ी ख़बर

  

एच बी मीडिया फाउंडेशन व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से फल बांटकर मनाया बापू का जन्मदिन।

 एच बी मीडिया फाउंडेशन व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से फल बांटकर मनाया बापू का जन्मदिन। 





इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन व एच बी मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों सदस्यों ने उर्सला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल आदि बांटकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू)का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया साथ ही मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एच बी मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन इरशाद सिद्दीकी व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी के नेतृत्व में उर्सला अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को कई तरह के फलों के साथ बिस्किट आदि देकर बापू का जन्मदिन मनाया साथ ही मरीजों को शुभकामनाएं दी।

मुकीम अहमद कुरैशी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल लिया तो वही इरशाद सिद्दीकी ने मरीजों को जल्द स्वस्थ होने कि भगवान से कामना की और सभी पदाधिकारियों/सदस्यों को बापू के सिद्धांतो पर चलने की नसीहत दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लैक डायमंड के निदेशक जीतू सिंह ने संस्था द्वारा किए गए काम की प्रशंसा करते हुए कहा,जिस तरह यह संस्थाएं सामाजिक हित का कार्य कर रही हैं,साथ ही बापू का जन्मदिन मरीजों के साथ मनाया वह काबिले तारीफ है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एच बी मीडिया फाउंडेशन के राजेश सिंह राणा,आकाश गुप्ता,शबाब अहमद,श्याम अवस्थी,शैलेश पांडे, विक्की सिंह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक अश्विनी दीक्षित,जिला महामंत्री हफीज अहमद खान,उपाध्यक्ष नाजिम अली खान,अमित त्रिवेदी,दुष्यंत सिंह,मो0 अकरम,सनी गुप्ता,रौशन कुरेशी के साथ उर्सला अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर दिलीप अग्रवाल,डॉक्टर अमित जैन के साथ उर्सला अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

एच बी मीडिया फाउंडेशन व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से फल बांटकर मनाया बापू का जन्मदिन। Reviewed by Hindustan News 18 on October 02, 2021 Rating: 5

Post Comment

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.