Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

कोरोना वायरस : बढ़ते संक्रमण से नहीं ले रहे सबक, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं, मास्‍क पहनने से भी परहेज

 

कोरोना वायरस : बढ़ते संक्रमण से नहीं ले रहे सबक, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं, मास्‍क पहनने से भी परहेज


अमरोहा-कोरोना संक्रमण तेजी से दोबारा पैर पसार चुका है। बाजारों की भीड़ कोराेना संक्रमण बढ़ा सकती है लेकिन, किसी को कोई परवाह नहीं है। कोविड-19 के नियमों का पालन न दुकानदार कर रहे और न ग्राहक। बाजार में दो गज की दूरी को ठेंगा दिखाकर दुकानदार कारोबार कर कर रहे हैं।



पिछले साल अप्रैल में दो गज की दूरी बनाने को दुकानदारों ने गोले बनाए थे लेकिन, अब गोले तो छोड़िए सैनिटाइजेशन व मास्क भी नहीं लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन व पुलिस की लापरवाही से दुकानदारों की मनमानी हावी है। ग्राहक भी बिना मास्क खरीदारी करते नजर आए। बाजार में पिछले साल  सैनिटाइजेशन, मास्क अनिवार्य था लेकिन अब सैनिटाइजेशन की व्यवस्था चौपट है। बाजार में भी ग्राहक बिना मास्क के घूम रहे हैं। कोई रोकथाम नहीं है। मण्डी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, अमरोहा,नौगांवा , समेत इनमें से कहीं कभी  दो गज की दूरी दुकानों से खरीदारी करने वालों में नहीं दिखी। न ही दुकानदार जागरूक कर रहे हैं जबकि कोविड-19 के नियम अभी पहले की तरह प्रभावी हैं।


लोग हो चुके हैं लापरवाह




कोरोना के केस पहले से ज्यादा अप्रैल में मिल रहे हैं। और देश व प्रदेश में मृत्यु दर भी बहुत अधिक है जिससे अब तो पहले से भी अधिक कोविड-19 के नियमों का पालन करने की जरूरत है। यही लापरवाही अपनों पर भारी पड़ सकती है। पिछले साल लोग रिक्शा,बस  में जाते थे तो सैनिटाइज करके बैठते थे, फिर अब क्यों भूल गए कोविड-19 के नियम।

कोरोना वायरस : बढ़ते संक्रमण से नहीं ले रहे सबक, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं, मास्‍क पहनने से भी परहेज Reviewed by Hindustan News 18 on April 06, 2021 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.