भारतीय किसान यूनियन असली की धनोरा ब्लॉक में मासिक बैठक का हुआ आयोजन
भारतीय किसान यूनियन असली की धनोरा ब्लॉक में मासिक बैठक का हुआ आयोजन
मंडी धनौरा -
नगर के ब्लॉक मंडी धनोरा में भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें किसानों संबंधी अनेक समस्याओं पर विचार किया गया
सोमवार को नगर के ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन असली मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन असली की एक मासिक बैठक हुई। जिसमें किसानों ने अपनी मांग रखते हुए बताया कि गत वर्ष का गन्ने का संपूर्ण भुगतान किया जाए वर्ष 2020 2021 का गन्ने का रेट ₹450 कुंतल किया जाए आवारा पशुओं पर नियंत्रण किया जाए पराली जलाने पर आने पर किसानों को परेशान न किया जाए धनोरा चांदपुर मार्ग धनोरा से चला चला के गति अवरोधक हटाए जाएं।
साथ ही डूंगर सिंह ने बताया कि अगर सरकार हमारी इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम ऐसे ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे
इस अवसर पर राधेश्याम ,नरेश कुमार ,दिनेश प्रधान , खचेडू सिंह ,कलवा सिंह ,कावेन्द्र सिंह ,रामवीर सिहं ,धर्मपाल सिंह सैनी ,मौ अलीक्ष,सतपाल सिंह ,नन्हे सिंहं ,देशराज सिंह सुरेन्द्र सिंह व पंकज सिंह आदि मौजूद रहै।

No comments: