बॉडी प्रोटेक्टर नही होने पर एसपी ने सिपाही को फटकारा

बॉडी प्रोटेक्टर नहीं होने पर निरीक्षण कर रहे पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को जमकर फटकार लगाई तथा नाराजगी व्यक्ति करते हुए प्रभारी निरीक्षक से बोले सुरक्षा को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही को थाने से बॉडी प्रोटेक्टर दिलवाया।शनिवार की सुबह प्रतिबंध व नमाज को लेकर पुलिस का अलर्ट जारी रहा।
पुलिस को बॉडी प्रोटेक्टर पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश मिले थे। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा सुराक्ष व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गजरौला पहुंचे। वहां इंदिरा चौक पर तैनात सिपाही के पास बॉडी प्रोटेक्टर नहीं मिलने पर उसे जमकर फटकार लगाई। सिपाही ने मुंशी पर बॉडी प्रोटेक्टर नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर एसपी भड़क गए तथा थाने से मुंशी को इंदिरा चौक पर बुलाया। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह भी इंदिरा चौक पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा सुरक्षा को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। एसपी के चले जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही को थाने से बॉडी प्रोटेक्टर मुहैया कराया।

Reviewed by Hindustan News 18
on
August 01, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 01, 2020
Rating:

No comments: