मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की खुली पोल, सात साल से शिक्षिका गायब, विभाग को पता नहीं
मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की खुली पोल, सात साल से शिक्षिका गायब, विभाग को पता नहीं
मुरादाबाद। हाल ही में अनामिका शुक्ला प्रकरण ने बेसिक शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी कराई थी। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों के निरीक्षण की कलई खोल दी है। दरअसल, बिलारी के प्राथिमक विद्यालय आरीखेड़ा में तैनात शिक्षिका ऋचा यादव 2013 से अनुपस्थित चल रही हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया, जिसके बाद अंतरिम नोटिस भेजा गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका को अंतिम नोटिस भेजकर 8 अगस्त तक कार्यालय में तलब किया गया है। इसके बाद भी अगर शिक्षिका उपस्थित नहीं होती हैं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि ऋचा यादव को खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी की ओर से पहले भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
ज्वाइनिंग के बाद से नहीं आयी शिक्षिका
विभाग के अधिकारियों की मानें तो सहायक अध्यापिका ऋचा यादव ने 2013 को प्रा.विद्यालय आरीखेड़ा में ज्वाइन किया था। कुछ दिन विद्यालय आने के बाद से शिक्षिका ने चार अगस्त 2013 से एक महीने की सीसीएल ली। इसके बाद बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका की फाइलों को जांचा गया था, 2013 से ही उनका वेतन भी रुका हुआ है।
मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की खुली पोल, सात साल से शिक्षिका गायब, विभाग को पता नहीं
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 01, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 01, 2020
Rating:

No comments: