Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गुर्जर समाज के इतिहास पर गर्व लेकिन वर्तमान को जागरूक बनाने की जरूरत : सरदार परमजीत

गुर्जर समाज की राष्ट्रीय ई संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन, जुटे आठ प्रदेशों के  गुर्जर
राजनीतिक हिस्सेदारी और सामाजिक चेतना के बिना गुर्जर समाज की तरक्की असंभव:वीरेंद्र सिंह
गुर्जर समाज की राष्ट्रीय संगोष्ठी में जुड़े आठ राज्यों के लोग, योगनिष्ठ स्वामी कर्मवीर ने किया परिवारों को संस्कारी व शिक्षित बनाने पर जोर
कश्मीर की रक्षा के लिए गुर्जर समाज हर कुर्बानी देने को तैयार: कोहली
गुर्जर समाज के इतिहास पर गर्व लेकिन वर्तमान को जागरूक बनाने की जरूरत : सरदार परमजीत
शिक्षाविद् डॉ यतींद्र कटारिया की पहल का हुआ जमकर स्वागत
बेटी फाउंडेशन व सरदार पटेल विचार मंच के बैनर तले आयोजित हुआ व्यापक एवं भव्य आयोजन



मंडी धनौरा (अमरोहा) नगर के शैक्षिक व सामाजिक कार्यकर्ता व हिंदी सेवी डॉ यतींद्र कटारिया एवं मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कवि करण सिंह गुर्जर की पहल पर तथा  अनुज भाटी के तकनीकी सहयोग से आयोजित गुर्जर समाज की पहली राष्ट्रीय ई संगोष्ठी में देश के आठ राज्यों के गुर्जर समाज के चिंतक लेखक राजनेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे,महर्षि पतंजलि अंतरराष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी के उद्बोधन से संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया
 इस अवसर पर गुर्जर समाज में संगठन शक्ति व सामंजस्य भावना पर विचार व्यक्त किए गए जम्मू कश्मीर के दिग्गज राजनेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अब्दुल गनी कोहली ने कहा कि उन्हें नाज है कि वह गुर्जर कौम से ताल्लुक रखते हैं और गुर्जर समाज ने हमेशा अपने राष्ट्र के लिए और स्वाभिमान के लिए कुर्बानी दी है जिसका धर्म आज भी जम्मू कश्मीर का गुर्जर समाज हर कुर्बानी देकर के निभा रहा है श्री कोहली ने कहा कि जम्मू कश्मीर का गुर्जर समाज का एक एक बच्चा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है लेकिन सरकार को भी जम्मू कश्मीर के गुर्जर समाज के पिछड़ेपन का ध्यान रखते हुए सार्थक योजना बनानी चाहिए उन्होंने इस आयोजन की व्यापकता के लिए जमकर प्रशंसा की

मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी समाज सत्ता में भागीदारी के बिना आगे नहीं बढ़ सकता अतः समाज में शैक्षिक और सामाजिक क्रांति का शंखनाद करने के साथ-साथ सत्ता में हिस्सेदारी के लिए भी समाज को एकजुट होना होगा उन्होंने कहा कि समाज के लोग दहेज एवं शिक्षा जैसी बुराइयों के विरुद्ध अभियान चलाएं व बालक और बालिका को समान रूप से शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कारित भी करें श्री सिंह ने कहा कि समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार है अतः परिवार में शिक्षा संस्कार सेवा सम्मान और सद्भावना के पंच सूत्र के सिद्धांत को लागू करके अपने परिवार में संगठन और सामंजस्य की सबसे पहले पहल करें उन्होंने कहा कि इस आयल से देश में समाज को अच्छा संदेश मिलेगा अतः ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए

विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश के विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी ने आह्वान किया कि वर्तमान दौर में प्रत्येक समाज आधुनिक कौशल व तकनीकी शिक्षा के बल पर आगे बढ़ा है अतः समाज के नौजवान भी रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करके आगे बढ़े श्री पम्मी ने कहा कि संगठन के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता गुर्जर समाज में संगठन शक्ति वह सामंजस्य  की भावना को और ज्यादा मजबूत करने की आवश्यकता है एवं पूरे देश का गुर्जर समाज एकजुट होकर समाज को राजनैतिक सामाजिक शैक्षिक व आर्थिक उन्नति पर ले जाने के लिए कृत संकल्प हो
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए गुर्जर यूथ मोटीवेटर एवं बॉलीवुड फिल्म स्टार व फिल्म निर्माता लोकेश तिलकधारी ने युवाओं को आह्वान किया कि वह पुश्तैनी काम धंधों के साथ-साथ आधुनिक रोजगार की तलाश में आगे बढ़े और उसमें दक्ष होकर उन्नति प्राप्त करें श्री तिलकधारी ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में हम काम करें वह पूरी ईमानदारी के साथ काम करें और साथ-साथ अपने समाज के लिए भी अपना अपना योगदान दें तभी समाज के विकास का रथ आगे बढ़ेगा
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन व स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल की ओर से कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कटारिया विद्यालंकार द्वारा शुभकामना संदेश एवं समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की भावना व्यक्त की गई
कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद जिला सहकारी बैंक सहारनपुर के निदेशक व वरिष्ठ नेता राज सिंह माजरा ने देशभर से उपस्थित जातीय सरदारों से आह्वान किया कि वह समाज में एकता के लिए संगठन  और समाज को एक मंच पर लाने के लिए पहल करें जिससे गुर्जर समाज राजनीतिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ हो सके
राजस्थान के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ शिक्षक बीएल गुर्जर ने मृत्यु भोज जैसी विराट बुराइयों से समाज को बचाने के आह्वान के साथ मद्य निषेध का आह्वान किया वह दहेज रूपी दानव के विरुद्ध समाज को खड़ा होने की अपील की जबकि गुर्जर समाज के महाराष्ट्र से प्रसिद्ध लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पाटिल ने कहां की समाज में एकता और उन्नति का माहौल संगठन और सामंजस्य के बदौलत प्राप्त हो सकता है
अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर ने आह्वान किया कि जिस तरह से लोकतंत्र में अनेक राजनीतिक दल देश के लोकतंत्र की शोभा है उसी तरह से समाज के संगठन समाज की उन्नति के संवाहक हैं अतः सभी संगठनों में सामंजस्य की भावना के साथ समाज को तरक्की की ओर ले जाने के लिए काम किया जाना आवश्यक है संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के अध्यक्ष कर्नल देवानंद सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों को स्वयं आगे बढ़ने के लिए पहल करनी होगी कर्नल सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए जमीनी स्तर पर समर्पण भावना के  साथ काम करना होगा
प्रसिद्ध चिंतक इंजीनियर शेष राज सिंह सिंह पंवार ने जहां उत्तर प्रदेश में विमुक्त जाति आरक्षण के मुद्दे पर बात कही वही जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के अध्यक्ष ओमकार कटारिया एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मामराज गुर्जर व सरदार पटेल विचार मंच के संयोजक अशोक पटेल ने संगठन शक्ति को और ज्यादा मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया
कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग से अतिवीर सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर व सरदार सिंह गुर्जर ने विचार रखे जबकि गुजरात से विश्वनाथ पटेल, उत्तराखंड से राहुल बैंसला, भोपाल से नीलिमा गुर्जर एडवोकेट, अखिलेश भाटी, विजेंद्र खारी, रमेश पवार , जम्मू कश्मीर से कबीर खारी व अब्बास चौधरी सुभाष सिरोही परम सिंह पोसवाल शशि कांत वर्मा ब्रह्मदेव भूमला लेफ्टिनेंट संजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संगठन और सामंजस्य की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया
कार्यक्रम संयोजन कवि करण सिंह गुर्जर व अनुज भाटी के द्वारा किया गया एवं डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने आभार व्यक्त किया
गुर्जर समाज के इतिहास पर गर्व लेकिन वर्तमान को जागरूक बनाने की जरूरत : सरदार परमजीत Reviewed by Hindustan News 18 on August 02, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.