इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा।
पत्रकारों ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने वाले अमर शहीद वीर सपूतों को किया नमन।
स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगांठ डुमरियागंज स्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालय पर कोरोना वायरस महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मनाई गईl इस मौके पर झंडारोहण के साथ ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो और वीर सपूतों को नमन किया गयाl कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश प्रवक्ता हाशिम रिजवी ने ध्वजारोहण करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तार से प्रकाश डालाl हाशिम रिजवी ने कहा कि अमर शहीद वीर सपूतों को कभी भी देशवासी भुला नहीं सकते उनके बलिदान और योगदान के चलते ही हमें आजादी नसीब हुई हैl कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों और आमजन में मिष्ठान का वितरण किया गयाl इस दौरान बस्ती मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव,जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह,तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज राजेश यादव, संरक्षक मेहंदी रिजवी, महामंत्री पी डी दूबे, जिला कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, वसीम अकरम .सामाजिक संगठन मित्र संघ के कार्यालय प्रभारी भोला श्रीवास्तव .राम बक्स गौतम आदि मौजूद रहेl
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 16, 2020
Rating:

No comments: