शिक्षक यतींद्र कटारिया के नशा मुक्ति पत्रक का पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन
शिक्षक यतींद्र कटारिया के नशा मुक्ति पत्रक का पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन
जनपद में नशा मुक्ति व अवैध शराब कारोबार मुक्ति के लिए पुलिस चलाएगी व्यापक अभियान : एसपी
अमरोहा जनपद के वरिष्ठ शिक्षक सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी वैदिक विद्वान डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की सामाजिक संचेतना मुहिम के तहत उनके द्वारा लिखित जनपद भर में जन जन तक पहुंचने वाले प्रेरक पत्रको की श्रेणी में नशा मुक्ति पत्रक का पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा विमोचन किया गया तथा डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार के समाजोपयोगी लेखन कार्य की प्रशंसा की
प्राप्त विवरण के अनुसार पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा की पहल पर पुलिस लाइन अमरोहा में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने एवं नशा मुक्ति के प्रति जन समर्थन में बुलाई गई बैठक में शैक्षिक सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने नशा मुक्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष लाखों परिवार देश में नशाखोरी के चलते बर्बाद हो जाते हैं तथा देश का बड़ा धन नशा जनित रोगो के नाम पर खर्च होता है, अवैध शराब कारोबार एक और जहां नशे का अत्यंत खराब साधन है वही सरकार को राजस्थानी भी पहुंचाता है अतः शराब सहित सभी नशे की लत को छुड़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति पत्र तैयार किया गया है जिसमें सत्य पूर्ण जानकारी के साथ-साथ जागरूकता प्रदान की गई है
पुलिस अधीक्षक विपिन तराने नशा मुक्ति की आवश्यकता पर जोर देने के साथ-साथ जनपद में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही वह जनसमर्थन का आह्वान किया उन्होंने कहा कि 1 माह के अंदर जनपद को अवैध शराब कारोबार से मुक्त कर दिया जाएगा एवं लोगों को नशा मुक्ति के लिए भी पुलिस प्रशासन अभियान चलाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी पुलिस अधिकारी गण के अलावा ग्राम प्रधान एवं प्रबुद्ध महानुभाव उपस्थित थे
गौरतलब है कि शैक्षिक सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार अपने समाज उपयोगी लेखन कार्य के तहत समाज में संचेतना का प्रचार प्रसार करते हुए जल संरक्षण पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूकता प्लास्टिक के उपयोग के प्रति जागरूकता नशा मुक्ति आदि विभिन्न विषयों पर अनवरत लेखन के साथ-साथ जन सामान्य को जागरूक करने के लिए विचारोत्तेजक पत्रक निशुल्क प्रकाशित और प्रसारित करते हैं जिसकी व्यापक प्रशंसा की गई
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 11, 2020
Rating:

No comments: