Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर अमरोहा में अलर्ट, चेकिंग

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर अमरोहा में अलर्ट, चेकिंग



अमरोहा-अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर जनपद में अलर्ट पर चल रही पुलिस जनपद की सीमाओं को सील कर चेकिंग कर रही है। 33 स्थानों पर सीमा सील कर पुलिस वाले हरेक आने जाने की तलाशी ले रहे हैं।आज बुधवार को अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन है।जिसको लेकर पूरे प्रदेश के साथ ही अमरोहा जिला पुलिस सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट पर है। पुलिस 33 स्थानों पर बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग कर रही है। वहीं पुलिस की कुछ टुकड़ी शहर, कस्बों में भी तैनात मुस्तैद हैं। इससे पहले पुलिस ने पैदल मार्च भी निकाला। एक कंपनी पीएसी जवान भी जगह जगह मुस्तैद हो गए।सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद को छह जोन में विभाजित कर सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया।एसपी डॉक्टर विपिन ताडा, डीएम उमेश मिश्र भृमण को निकल गए। क्यूआरटी की चार टीम भी गश्त पर निकल गईं। सघन चेकिंग की जा रही है।
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर अमरोहा में अलर्ट, चेकिंग Reviewed by Hindustan News 18 on August 05, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.