Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने मण्डी धनौरा के टॉपर उस्मान का बढ़ाया हौसला, बोले-देश को आपकी जरूरत
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने मण्डी धनौरा के टॉपर उस्मान का बढ़ाया हौसला, बोले-देश को आपकी जरूरत
अमरोहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान मंडी धनोरा के छात्र उस्मान सैफी से बात की। उन्होंने उस्मान से लगभग चार मिनट की बात में उनके परिवार, भविष्य की योजना व पसंद समेत कई बिंदुओ पर बात की। अंत मे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा कस्बा के मुहल्ला कटरा स्टेशन रोड निवासी जाकिर सैफी के बेटे उस्मान सैफी से भी बात की है। जाकिर सैफी नगर में कबाड़े की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी वह बच्चा को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। स्नातक कराने के बाद दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। तीसरे बेटे ने इसी वर्ष बीकाम में दाखिला लिया है। नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं ले छात्र रहे उस्मान ने भी इसी वर्ष 97.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप-10 में स्थान बनाया है। जबकि सबसे छोटी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। आज उस्मान सैफी को केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद बुलाया गया था। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस्मान से बात की। उन्होंने उस्मान का नाम लेकर बात शुरू की। सबसे पहले तो उन्होंने उस्मान को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। परिवार के बारे में पूछा। कहा कि आप तेजस्वी हैं। भाई के बारे पूछा तो उस्मान ने बताया कि वह शरारती है। इस पर पीएम हंसे
पूछा सबसे अच्छा विषय कौन सा है
पीएम ने फिर पूछा कि सबसे प्रिय विषय कौन सा है। उस्मान ने बताया कि गणित। पीएम ने बताया कि वैदिक मैथमेटिक आजकल ऑनलाइन है। उससे नई जानकारी मिल सकती है। रुचि के बारे में पूछा तो उस्मान ने बताया कि लिखने का शौक है। वर्तमान टाॅपिक पर लिखतेे हैंं। भविष्य में आइआइटी से स्नातक करने के बाद आइएएस बनने की बात कही। पीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ लिखना बहुत अच्छा है। इससे विचारों में नई ऊर्जा व आगे बढ़ने की क्षमता आती है। अंत के प्रधानमंत्री ने उस्मान के परिजनों को प्रणाम किया। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उस्मान आप सदैव यशस्वी रहो, आगे बढ़ो। देश को आप जैसे होनहार छात्रों की जरूरत है
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने मण्डी धनौरा के टॉपर उस्मान का बढ़ाया हौसला, बोले-देश को आपकी जरूरत
Reviewed by Hindustan News 18
on
July 26, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
July 26, 2020
Rating:


No comments: