Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गाजियाबाद पत्रकार के हमलावरों को किया जाए गिरफ्तार - अजय दीक्षित

गाजियाबाद पत्रकार के हमलावरों को किया जाए गिरफ्तार - अजय दीक्षित


 पत्रकार पर हुए हमले की बैठक में हुई निंदा।


गाजियाबाद में पहले भांजी के साथ जबरन छेड़छाड़ ।उसके बाद पत्रकार पर हुए प्राणघातक हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मैनपुरी इकाई ने घोर निंदा की है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से पत्रकार के हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपया मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की है।
  इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अजय दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यालय पर एक बैठक संपन्न की गई। बैठक में गाजियाबाद में पत्रकार पर हुए प्राणघातक हमले की घोर निंदा की गई। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गाजियाबाद में जो घटना घटी है, मैनपुरी के पत्रकार उसकी निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों ने पहले पत्रकार की भांजी के साथ जबरन छेड़छाड़ की ।जब पत्रकार ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी । इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार साकिब अनवर ने कहा आधा दर्जन के लगभग हमलावर थे। काफी समय तक पत्रकार सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। कहीं पुलिस पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसा रही है तो कहीं समाज को आईना दिखाने वाले चौथे स्तंभ पर गोलियां चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार को पत्रकारों के प्रति गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए ।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अजय दीक्षित ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सबसे पहले पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाएं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में हुए पत्रकार के हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित पत्रकार के परिवार को कम से कम 5लाख रूपये की  आर्थिक सहायता दी जाए।
इस मौके पर अनिल शाक्य ,दीपक शर्मा , अतुल सक्सेना ,राजमोहन ,आदेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार भदोरिया जी सहित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गाजियाबाद पत्रकार के हमलावरों को किया जाए गिरफ्तार - अजय दीक्षित Reviewed by Hindustan News 18 on July 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.