Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मुसलमान जब तक नमाज पढकर नहीं मांगेंगे दुआ ,तब तक नही भगाया जा सकता कोरोना - सपा सांसद

मुसलमान जब तक नमाज पढकर नहीं मांगेंगे दुआ ,तब तक नही भगाया जा सकता कोरोना - सपा सांसद




उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का एक  बयान सामने आया है। उन्होंने बकरीद पर होने वाली नमाज के लिए सभी मस्जिदों और ईदगाह खोलने की मांग उठाई की है।

उन्होंने कहा है कि कोई उनके नमाज पढ़ने पर पाबंदी नही लगा सकता है। सपा सांसद ने ईद की नमाज को लेकर कहा कि जब तक देश के सभी मुसलमान मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़कर दुआ नही मांगेंगे, तब तक कोरोना को नहीं भगाया जा सकता और हमारे ऊपर इस तरह की पाबंदी लगाना ठीक नहीं है।

सपा सांसद बकरीद पर होने वाली कुर्बानी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मुसलमानों का बड़ा त्योहार है। इस दिन मुसलमान बाजारों में जाकर जानवर खरीद कर लाते रहे हैं, लेकिन अब जानवरों के बाजार ही नहीं लग रहे हैं, ऐसे में त्योहार कैसे हो सकता है।

सपा सांसद ने बताया कि अभी दो दिन पहले संभल डीएम आए थे, जिनके सामने मांग की गई कि जानवरों के बाजार लगने दिए जाएं। डीएम ने कोरोना से जोड़कर कहा कि यह तो प्रदेश सरकार ही निर्णय लेगी।
मुसलमान जब तक नमाज पढकर नहीं मांगेंगे दुआ ,तब तक नही भगाया जा सकता कोरोना - सपा सांसद Reviewed by Hindustan News 18 on July 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.