हसनपुर में खेत में सिंचाई कर रही महिला की तेंदुए के हमले में मौत

हसनपुर वन रेंज में तेंदुए के हमले में फसल की सिचाई कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम भी मौके पर तेंदुए की तलाश में जुटी है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी 40 वर्षीया शारदा पत्नी स्व.चंद्रपाल सोमवार रात मक्का की फसल की सिचाई करने के लिए सुल्तानपुर वीरान के जंगल में गई थी। रात में किसी वक्त उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मंगलवार सुबह गांव की अन्य महिलाएं जब खेत पर पहुंची तो शारदा का कोई पता नहीं चला। आसपास के जंगल में उसकी तलाश की गई तो नजदीक ही एक बाग में शारदा का शव पड़ा मिला। महिलाओं ने गांव में आकर अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका शारदा के तीन छोटे बच्चे हैं। तीन वर्ष पूर्व उसके पति की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गौरतलब है कि इसके पहले बीती सात जून को भी तेंदुए ने क्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी तीन लोगों पर हमला बोल कर जख्मी कर दिया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया था लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद 11 जून को तेंदुआ कालाखेड़ा के जंगल में देखा गया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला की मौत की बात कही जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, वन अफसरों ने भी गांव पहुंचकर मामले की जांच व तेंदुए की तलाश शुरू करने की बात कही है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
June 16, 2020
Rating:

No comments: