24 घंटे बाद भी अमरोहा,बिजनौर की सीमा में तेंदुआ का तांडव,वन विभाग तेंदुआ को पकड़ में नाकाम

24 घंटे बाद भी अमरोहा व बिजनौर जिले की सीमा में घुसा तेंदुआ का तांडव जारी है। काफी प्रयासों के बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ पाने में नाकाम है। वन विभाग की टीम जंगल मे ट्रेंकुलाइजर के जरिए तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। वहीं तेंदुए के लगातार लोगो पर हमले से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। तेंदुआ अब तक पिछले 24 घंटों में दस से ज्यादा लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर चुका है।
ग्रामीणों में तेंदुए का भय इस कदर है कि गुरुवार की पूरी रात दर्जनों गांवों के ग्रामीण सो नही सके। तेंदुए के हमले के डर की वजह से पूरी रात ग्रामीण जागते रहे। सिंचाई के लिए भी रात को खेतों पर भी नही गए। वहीं तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जंगल की खाक छान रही है। जाल लगाकर ट्रेंकुलाइजर के जरिए तेंदुआ को पकड़ने में जुटी है।
दरअसल गुरुवार को तेंदुआ मंडी धनौरा के शहजादपुर गांव में देखा गया था। यहां पर तेंदुआ ने शहजादपुर गांव के रहने वाले चमन सिंह व नितिन पर हमला बोल दिया था। तेंदुए के हमले में वे घायल हो गए थे। अमरोहा जनपद में दो लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ बिजनौर के मिर्जापुर बकैना गांव के जंगल में जा घुसा। यहां मिर्जापुर बकैना के रहने वाले बुजुर्ग धर्मपाल पर हमला कर घायल कर दिया। तीन लोगों पर हमला करने के बाद तो तेंदुआ ओर ज्यादा खूंखार हो गया। शाम तक इलाके में तेंदुए ने जमकर तांडव मचाया। एक के बाद एक दस से ज्यादा लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायलों में शहजादपुर गांव निवासी चमन व नितिन देवल, रामपुर नजराना निवासी भूपेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह और मिर्जापुर बकैना निवासी
धर्मपाल सिंह, अनुज, महावीर व अजय सिंह शामिल है। लोगों पर हमला कर खूंखार हुआ तेंदुआ अमरोहा बिजनौर जिले के जंगल मे ही छिपा होना बताया जा रहा है। रात भर ग्रामीणों संग वन विभाग की टीम जंगल मे जाल लगाकर तेंदुआ को पकड़ने के प्रयास में जुटी रही लेकिन तेंदुआ पकड़ में नही आ सका। तेंदुआ के पकड़े नही जाने पर लोगों में भयव्याप्त है।
डर का आलम यह है कि बच्चे तो बच्चे बढ़े भी घरों से बाहर नही निकल रहे है। वहीं पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने तेंदुए के नही पकड़े जाने तक ग्रामीणों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है। फिलहाल जंगल मे भी जाने से मना किया है। अफसरों ने कहा कि अगर जंगल मे जाना ज्यादा जरूरी हो तब ही जाए। वे भी अकेले न जाकर समूह में ही जाए। साथ मे लाठी डंडा जरूर रखें।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 08, 2020
Rating:

No comments: