Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सीमा पर फंसा दूल्हा ,डीएम के आदेश पर हुई शादी

सीमा पर फंसा दूल्हा ,डीएम के आदेश पर हुई शादी




मुरादबाद - कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉक डाउन को लेकर शादियों की तिथि टाल दी गयी है। लेकिन हरेवली निवासी युवक की शादी टालने से वधू पक्ष ने मना कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार को बारात जानी थी। लॉक डाउन के चलते शुक्रवार सुबह तीन बजे ही दूल्हा तैयार हो गया। दो बारातियों के साथ वह उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे रोक दिया। काफी मिन्नतें करने के बाद भी बात नहीं बनीं तो दुल्हन पक्ष को सूचित किया गया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने डीएम से गुहार लगाई। इसके बाद दोनों की शादी हो सकी।

जनपद बिजनौर के हरेवली निवासी महेन्द्र का रिश्ता उत्तराखण्ड के जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी मीना के साथ तय हुआ था l महेन्द्र की बारात शुक्रवार की शाम काशीपुर पहुंचना थी। लॉक डाउन की वजह से महेंद्र केवल दो बाराती लेकर चला l कई पुलिस बैरियर मिन्नतें कर पार कर लेने के बाद दूल्हा ज़ब ठाकुरद्वारा और काशीपुर के बीच राज्य सीमा पर पहुंचा तो पुलिस की सख्ती से उसकी मुश्किलें बढ़ गईं। तमाम मिन्नतों पर भी पुलिस नहीं पसीजी l काशीपुर में विवाह मंडप में जब ये खबर पहुंची तो कोहराम मच गया l दुल्हन बिलखने लगी। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने उधमसिंघनगर के डीएम से गुहार लगाई। जिसके बाद डीएम ने दूल्हे को सीमा पार करने की अनुमति दे दी। इसके बाद दूल्हा और दो बाराती काशीपुर पहुंचे और सात फेरे लेने के बाद दुल्हन विदा करा लाए।
सीमा पर फंसा दूल्हा ,डीएम के आदेश पर हुई शादी Reviewed by Hindustan News 18 on April 18, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.