बरेली में आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश बरेली गेहूं की गहाई करते वक्त भुता इलाके में किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग झुलस गये। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य युवक बिजली की चपेट में आने से बच गया।
भुता के नवदिया गांव के रहने वाले रामऔतार सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार शाम साढ़े सात बजे गेहूं की गहाई कर रहे थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई।
एसओ भुता रविंद्र सिंह ने बताया कि रामऔतार सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह, भतीजे ब्रजेश सिंह पुत्र अशोक सिंह को मेडिसिटी हास्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामऔतार के दूसरे बेटे अमित सिंह, तीसरे बेटे दिनेश सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र अफसर सिंह, राम प्रताप पुत्र नन्हें सिंह गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें डेलापीर के पास स्टेडियम रोड स्थित केयर हास्पिटल में एडमिट कराया गया। उमेश सिंह पुत्र रामऔतार बिजली की चपेट में आने से बच गये। उन्होंने पुलिस व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 20, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 20, 2020
Rating:

No comments: