सोमवार को अमरोहा से जांच के लिए गए 32 सैंपल

अमरोहा - सोमवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव सात नए केस मिलने के बाद दिन भर अफसर हरकत में रहे। हेल्थ स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना आशंकितों की सैंपलिंग पर जोर रहा। देर शाम तक जिले से 32 नए सैंपल कोरोना जांच के लिए लैब भेजे गए।
डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर जिले में हेल्थ स्क्रीनिंग व सैंपलिंग की कवायद को और तेज किया गया है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर हेल्थ स्क्रीनिंग का रोजाना का आंकड़ा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना आशंकितों को तत्काल नजदीकी क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराने के साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए भेजने पर फोकस अब किया गया है। सीएमओ डा.मेघ सिंह ने बताया कि जिले में 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भीतर भी कोरोना संक्रमण के पैर पसारने का अंदेशा है। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच पर जोर दिया जा रहा है। आम लोगों से भी अपील की कि बेझिझक सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर स्वयं अपने हित में हेल्थ स्क्रीनिंग जरूर कराएं। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने या बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते होने पर तत्काल नजदीक सरकारी अस्पताल या फिर जिला प्रशासन की कोरोना हेल्पलाइन पर इसकी जानकारी दें।--

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 20, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 20, 2020
Rating:

No comments: