उत्तर प्रदेश - 3 मई तक लॉकडाउन में नही चलेंगी परिवहन निगम की बसें

3 मई तक पूरे देश में घोषित किए गए लॉकडाउन के चलते परिवहन निगम ने अपनी बसें न चलाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रबंध निदेशक ने आदेश में कहा है कि 3 मई तक रोडवेज बसों का संचालन तो नहीं किया जाएगा, लेकिन कोरोना की रोकथाम के तहत आपातकालीन संचालन के लिए जिला प्रशासन के लिखित रूप से मांग करने पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए डिपो पर न्यूनतम कर्मचारियों की मौजूदगी रहनी चाहिए। उन्होनें कहा कि एक हफ्ते बाद स्थितियों की फिर से समीक्षा की जाएगी। साथ ही समय-समय पर दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी डिपो व कार्यशालाओं व बस स्टेशनों पर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीएस-4 वाहनों का 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करना था। लॉकडाउन के कारण यह रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। अब गुरुवार से सभी परिवहन विभाग के दफ्तर खुलेंगे। बीएस-4 वाहनों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में गुरूवार को ही फैसला किया जाएगा।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:

No comments: