24 घंटे में बॉलीवुड ने खो दिए दो दिग्गज कलाकार , इरफान खान के बाद ऋषि कपूर की भी कैंसर ने ली जान

कैंसर ने दो दिन में बॉलीवुड से दो दिग्गज कलाकार छीन लिए हैं। बुधवार को इरफान खान की मौत के बाद गम में डूबे करोड़ों बॉलीवुड के चाहने वालों के लिए गुरुवार सुबह गम और बढ़ गया। अभिनेता ऋषि कपूर ने भी कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार को ही तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रशंसक उनके लिए प्रार्थना में जुटे थे, लेकिन नियति को कौन टाल सका है।
67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
इससे पहले अभिनेता इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान की मां का चार दिन पहले ही जयपुर में निधन हुआ था। वे लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
गम में डूबे करोड़ों प्रशंसक
भारतीय सिनेमा के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि एशिया के कई देशों सहित दुनियाभर में बॉलीवुड का खास स्थान है। ऋषि कपूर और इरफान खान इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। दोनों को ही साल 2018 में कैंसर हुआ था। दोनों ने इसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और दोनों ही ठीक होकर देश लौट भी आए थे। लेकिन फिर अचानक ही दोनों की तबीयत बिगड़ी और 24 घंटे के भीतर दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देश और दुनिया के उनके करोड़ों प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे बॉलिवुड के लिए काला सप्ताह बता रहे हैं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 29, 2020
Rating:

No comments: