अमरोहा वासियों को 20अप्रैल से भी नही मिलेगी कोई बड़ी छूट नही

कोरोना से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच अमरोहावासियों को 20 अप्रैल से भी कोई बड़ी छूट नहीं मिलेगी। उलटे लॉकडाउन का पालन पहले से अधिक सख्ती के साथ कराया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन ये निर्णय लिया है।
शासन की ओर से प्रदेश के कईं जिलों में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के संचालन में 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है। इसको लेकर स्थानीय निवासी भी बेचैन थे। हर किसी का फोकस उन आवश्यक सेवाओं पर रहा, जिनके संचालन में छूट दी जानी प्रस्तावित थी। लेकिन जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दस के पार जाने और जिले में चार से ज्यादा हॉटस्पॉट चिन्हित होने के बाद जिला प्रशासन ने फिलहाल चल रहे लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की नई छूट देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उल्टे लॉकडाउन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को किस तरह प्रभावी बनाया जाए, पूरा फोकस इस पर किया जा रहा है। इससे पहले अमरोहा में 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालयों को विभागीय कार्यों के लिए खोलने के साथ तमाम दूसरी छूट मिलने की अटकलें भी आम लोग लगा रहे थे।
कोरोना का संक्रमण देश व प्रदेश के साथ ही जिले में भी लगातार बढ़ रहा है। आम लोगों को इसकी गंभीरता को अब जरूरी समझना होगा। प्रशासन पूरी तरह से आबादी के साथ है। जरूरी सेवाओं के लिए लोगों के घर के बाहर नहीं निकलना पड़े, पूरा प्रयास किया जा रहा है। फल, सब्जी, दूध, राशन, मेडिकल सामग्री सीधे लोगों की मांग पर घर तक भिजवाई जा रही है। कोरोना को हराना हर एक अमरोहावासी के लिए चुनौती है, जिसे स्वीकार कर सभी को इससे पार पाना है।
उमेश मिश्र, डीएम
जिले में कोरोना का प्रभाव बढ़ा है। लॉकडाउन का पालन अब और अधिक सख्ती के साथ कराया जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना के खौफ को दूर करना हर अमरोहावासी की जिम्मेदारी है। सोमवार से पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पूरी सख्ती बरतेगी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 19, 2020
Rating:

No comments: