PMमोदी के बाद CM योगी का ऐलान , होली मिलन समारोह में नही होगें शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐलान कर दिया है कि वे होली मिलन समारोह से दूर रहेंगे। यूपी सीएम योगी ने यह फैसला देश में फैलते कोरोना वायरस के मद्देनजर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा।
यूपी सीएम ने लिखा, 'कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें। मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।'
कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव।
मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें।
इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर होली मिलन समारोह से दूर रहने की बात कही थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस को देखते हुए दुनिया भर के विशेषज्ञ सलाह दे रहैं कि सार्वजनिक तौर पर इकट्ठा होने से बचें. लिहाजा, इस साल मैंने निर्णय लिया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होऊंगा.'
कोरोना वायरस के भारत में अबतक 28 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं आगरा में कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए थे। ये सभी लोग दिल्ली के उस मरीज व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जो इस संक्रामक रोग की जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
March 04, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 04, 2020
Rating:

No comments: