Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

UPBoard के परीक्षार्थी कांपी में न रखें नोट, Om या 786 लिखने पर आ सकती है मुसीबत

UPBoard  के परीक्षार्थी कांपी में न रखें नोट, Om या 786 लिखने पर आ सकती है मुसीबत




यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षएं मंगलवार (18 फरवरी) से शुरू हो रही हैं जिसके लिए बोर्ड की ओर छात्रों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। यदि छात्र इन निर्देशों का पालन नहीं करते या किसी प्रकार की लापरवाही बरतते हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।
उत्तर पुस्तिका में धार्मिक चिन्ह ओम या 786 न लिखें-
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को कुछ सख्त निर्देश दिए हैं। जिनका पालन करने पर छात्र का पूरा साल बर्बाद हो सकता है। परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के हर पेज पर अपना रोल नंबर लिखना होगा। रोल नंबर के अलावा पेज पर कुछ भी धार्मिक चिन्ह जैसे ओम, 786 आदि नहीं लिखना है।यूपी बोर्ड का छात्रों को निर्देश है कि वे उत्तर पुस्तिका पर रुपए नोट न रखें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
56 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा 2020 में कुल 56 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेंगे। इंटरमीडिएट के 25 लाख 86 हजार छात्र भाग लेंगे तो वहीं हाईस्कूल के 30 लाख 25 हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 दिनों के भीतर 3 मार्च को समाप्त हो जाएंगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन में यानी 6 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। 2019 में हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 दिन (वर्किंग डेज) चली थीं और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 दिन में समाप्त हुईं थीं।
हाईस्कूल की परीक्षाओं में जहां लड़कों की संख्या 16 लाख 60 हजार है तो वहीं लड़कियों की संख्या 13 लाख 90 हजार है। इसी प्रकार 12वीं में 14 लाख 63 लड़के और 11 लाख 21 हजार लड़के लड़कियां इस साल परीक्षा में भाग लेंगी।



इंटरमीडिएट में कम्पार्टमेंट सिस्टम लागू-
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इस साल से 12वीं की परीक्षाओं में कम्पार्टमेंट सिस्टम भी परीक्षार्थियों के लिए लागू किया गया है। इससे पहले बोर्ड यह व्यवस्था सिर्फ हाईस्कूल के छात्रों के लिए थी। अब कम्पार्टमेंट परीक्षा का लाभ 12वीं के छात्र भी ले पाएंगे। इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे करीब 25 लाख छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा का लाभ ले सकेंगे।
UPBoard के परीक्षार्थी कांपी में न रखें नोट, Om या 786 लिखने पर आ सकती है मुसीबत Reviewed by Hindustan News 18 on February 18, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.