Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सरकारी स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र - छात्राओं संग जुटे अभिभावक

सरकारी स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र - छात्राओं संग जुटे अभिभावक


जोया ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक व ग्रामीण भी आयोजन में शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन की पहल को सभी ने सराहा। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।
मंगलवार दोपहर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान का गायन कर किया। जागरुकतापरक विभिन्न लघु नाटिकाओं का मंचन भी किया। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ व स्व्च्छता के प्रति जागरुक करने से जुड़ी लघु नाटिका को विशेष सराहना मिली। बतौर अतिथि आयोजन में शामिल हुए अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय स्तर पर उन्हें दिए जा रहे मार्गदर्शन को भी सराहा। प्रधानध्यापक नखराज सिंह यादव ने भी अभिभावकों को संबंधित विषयों के प्रति जागरुक किया। शत प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लिए सभी बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने पर जोर दिया। पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा अभियान की जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से इसमें सहयोग करने की अपील की। अभिभावकों ने भी विभाग व स्कूल प्रबंधन के प्रयासों को सराहते हुए अपना सहयोग देने की बात की। शिक्षक शकील अहमद व वीरेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। ग्राम प्रधान अंगूरी देवी व ग्राम प्रधान पति ओमपाल सिंह ने आयोजन की प्रशंसा की। अभिभावक कमलेश देवी, कश्मीरी देवी, संतरेश ने भी शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच शुरू किए गए सीधे संवाद के नए प्रयास को सराहा। समापन पर छात्र-छात्रा योगेंद्र सिंह, रवि, शीतल, हरवीर, फरदीन, निशा आदि ने सभी के प्रति आभार जताया।
सरकारी स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र - छात्राओं संग जुटे अभिभावक Reviewed by Hindustan News 18 on February 25, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.