बारिश में भीगते हुए शिवभक्त ने किया जलाभिषेक

अमरोहा - महाशिवरात्रि का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार से लाए कांवड़ में गंगाजल से शिवभक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। भोर होते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। शिवभक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। आस्था के आगे बारिश बेअस रही।
शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर शुक्रवार को भारी संख्या में शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आराध्य देव का अभिषेक किया। दोपहर तक जलाभिषेक करने वालों का सिलसिला जारी रहा। यहां के अलावा बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, कामनाथ शिव मंदिर, गजस्थल का प्राचीन शिव मंदिर समेत क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का भी मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। आस्था के आगे बारिश बेअसर रही। शिवभक्तों ने बारिश में भीगते जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। डीएम उमेश मिश्र ने वासुदेव तीर्थ स्थल पर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी गई।

Reviewed by Hindustan News 18
on
February 21, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 21, 2020
Rating:

No comments: