Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हसनपुर क्षेत्र के गांवो में विकास को लेकर गरजे ग्रामीण

हसनपुर क्षेत्र के गांवो में विकास को लेकर गरजे ग्रामीण





हम आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम बीझलपुर के ग्रामीणों ने काफी संख्या में एकत्रित होकर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान पर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाते हुए शौचालय में धांधली का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान जगन्नाथ सिंह बहुत ही चालाक एवं भ्रष्ट किस्म का व्यक्ति है ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थी के खाते में शौचालय की किस्त जमा नहीं कराई। और स्वयं अपने ही हाथों द्वारा शौचालयों का घटिया सामग्री लगाकर निर्माण कराया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा धन का बंदरबांट करते हुए सरकारी धन को हड़पा गया है वहीं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर ब्लॉक सभागार अधिकारियों से ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर यादराम, श्रीपाल, धनपत, विक्रम सिंह, धर्मवीर, राजगीर, मुकीम, सरदार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हसनपुर क्षेत्र के गांवो में विकास को लेकर गरजे ग्रामीण Reviewed by Hindustan News 18 on January 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.