Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने , कौन हैं जेपी नड्डा? जाने उनकी राजनीतिक सफर के बारे में

जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने , कौन हैं जेपी नड्डा? जाने उनकी राजनीतिक सफर के बारे में





जेपी नड्डा 20 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह पार्टी मुख्यालय में इस पद हेतु नामांकन दाखिल किया था. दूसरा कोई पर्चा दाखिल नहीं होने पर जेपी नड्डा को आम सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया. जेपी नड्डा, अमित शाह की जगह लेंगे.

अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को 19 जून 2019 को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जेपी नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह के सामने पेश किया. चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम ने मतदाता सूची तैयार की.




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जेपी नड्डा चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माने जाते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई. संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ बीजेपी नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की. जेपी नड्डा इस पद पर तीन साल तक रहेंगे.

*कौन हैं जेपी नड्डा?*

• भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं. जेपी नड्डा का जन्म 02 दिसंबर 1960 को पटना, बिहार में हुआ था.

• जेपी नड्डा की प्रारंभिक शिक्षा और बीए की पढ़ाई पटना से हुई. उन्होंने एलएलबी की डिग्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से हासिल की.

• जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सीट में भी छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और उसमें उन्हें जीत हासिल हुई. वे पहली बार साल 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे.




• अमित शाह ने साल 2019 में पार्टी के लिए हर सीट पर 50 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा था. जेपी नड्डा ने यूपी में पार्टी को 49.6 प्रतिशत वोट दिलाने का करिश्मा कर दिखाया.

• जेपी नड्डा साल 1994 से साल 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता भी रह चुके हैं. जेपी नड्डा को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था.

• बीजेपी ने साल 2012 में जेपी नड्डा को राज्यसभा सांसद बनाया था. वे साल 2007 में प्रेम कुमार धूमल की सरकार में वन-पर्यावरण, विज्ञान एवं टेक्नालॉजी विभाग के मंत्री बनाये गये थे.


*अब तक के रहे पार्टी अध्यक्ष: एक नजर में*

*क्र.सं. पार्टी अध्यक्ष का नाम  कार्यकाल*

1 अटल बिहारी वाजपेयी 1980-86

2 लालकृष्ण आडवाणी 1986-91

3 मुरली मनोहर जोशी 1991-93 --- लालकृष्ण आडवाणी 1993-98

4 कुशाभाऊ ठाकरे 1998-2000

5 बंगारु लक्ष्मण 2000-01

6 जन कृष्णमूर्ति 2001-02

7 वेंकैया नायडू 2002-04 --- लालकृष्ण आडवाणी 2004-05

8 राजनाथ सिंह 2005-09

9 नितिन गडकरी 2009-13 --- राजनाथ सिंह 2013-14

10 अमित शाह 2014-20

11 जेपी नड्डा 2020 से शुरू

*जेपी नड्डा के सामने चुनौतियां*

जेपी नड्डा ऐसे समय अध्यक्ष बने हैं जब बीजेपी को दिल्ली एवं बिहार विधानसभा चुनाव का सामना करना है. इसके अतिरिक्त बीजेपी के हाथ से कई राज्यों की सत्ता जा चुकी है तथा अब उत्तर प्रदेश का चुनाव भी आने वाला है. जेपी नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वो पार्टी को और आगे बढ़ा सकें. अमित शाह की अगुवाई में जिस तरह पार्टी ने लगातार जीत दर्ज की है. ऐसे में जेपी नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वे इस जीत के सिलसिले को किस तरह से जारी रखते है.
जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने , कौन हैं जेपी नड्डा? जाने उनकी राजनीतिक सफर के बारे में Reviewed by Hindustan News 18 on January 20, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.