बागपत में सिपाही की आत्महत्या के बाद अमरोहा में हंगामा ,परिजनों ने लगाया नेशनल हाईवे पर जाम

अमरोहा निवासी सिपाही की बागपत में मौत के बाद अमरोहा में बवाल हुआ। शव के गांव पहुंचने के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले शव को कांकाठेर के पास दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों पर लाठियां भांजी। मौके पर हंगामे के हालात बने हैं।
अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी सिपाही प्रवीण की बागपत में गुरुवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक उसने आत्महत्या की। इसके उलट परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। गुरुवार देर रात प्रवीण का शव बागपत से पैतृक गांव लाया गया, कोहराम मच गया। शुक्रवार तड़के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले। इसी बीच दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कांकाठेर के नजदीक शव रखकर उन्होंने जाम लगा दिया। प्रवीण की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास विफल होने पर लाठी भांजी। फिलहाल मौके पर हंगामे के हालात बने हैं। स्थानीय पुलिस और मृतक सिपाही के परिजन आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
November 01, 2019
Rating:

No comments: