Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार

किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार

दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार


मुरादाबाद--प्रयागराज की फ्रीडम फर्म संस्था की सजगता के कारण पुलिस ने गुरुवार को देह व्यापार के जाल से एक किशोरी को मुक्त कराया। आगरा की रहने वाली पीड़िता किशोरी को पुलिस ने मुराजाबाद के सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी की एक कोठी से बरामद किया।
फ्रीडम फर्म संस्था की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को किशोरी को बंधन मुक्त कराया। मौके पर से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। खबर है कि पुलिस की गिरफ्त में जो तीन लोग हैं, वे ग्राहक हैं।

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि बंधन मुक्त कराई गई किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले आगरा की ही एक महिला ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने बेच दिया था। यहां उसे बंधक बना लिया गया और जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा।

विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके बाद करीब एक महिने पहले उसे सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी में लाया गया। यहां 18 कमरों की एक कोठी में किशोरी को बंधक बना कर रखा गया और उसका शोषण किया गया। फ्रीडम फर्म संस्था को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुरादाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम किशोरी को बंधन मुक्त कराया। जिस मकान में ये सब चल रहा था, उसकी मालकिन, पति और बहू पीछे के रास्ते से भाग निकले। इस मामले में आगरा की रहने वाली आरोपी महिला और उसके सास-ससुर के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार Reviewed by Hindustan News 18 on August 24, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.