अमरोहा में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में प्रातः चार बजे से लगी श्रद्धालुओं की कतार
अमरोहा--सावन माह के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं नजर आई। शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। आधी रात में सबसे पहले कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। क्रम लगातार तड़के चार बजे तक चला। इसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं।
अमरोहा के प्राचीन वासुदेव तीर्थ, चौरासी घंटा मंदिर समेत गजरौला में बिजनौर मार्ग स्थित शिव चाकेश्वर मंदिर, हसनपुर स्थित शिवाला मंदिर, मंडी धनौरा के पत्थरकुटी शिव मंदिर,मन्दिर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर में विशेष रूप से जलाभिषेक किया गया। सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर तक जलाभिषेक शांतिपूर्वक ढ़ंग से जारी

No comments: