बैठक में पुलिस पर लगाया उत्पीडन का आरोप
बैठक में पुलिस पर लगाया उत्पीडन का आरोप
हिन्दुस्तान न्यूज 18
मंडी धनौरा ः क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद दवाई का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। थाने में बैठकर ही पुलिस ने लोगों के मुचलके भर दिए। इसमें कई शरीफ लोग और बच्चों को भी पाबंद कर दिया गया। इसकी भाकियू ने कड़े शब्दों में निंदा की।मंडी समिति में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने उक्त बात कही।
आरोप लगाया कि कैनरा बैंक में किसानों के साथ लूटपाट की जा रही है। क्रेडिट कार्ड के नाम पर पांच प्रतिशत ब्याज व तीन हजार रुपए अन्य खर्च के नाम से वसूली की जा रही है। बिजली विभाग की ओर से ओटीएस के नाम पर किसानों से एक हजार रुपए की वसूली की जा रही है। दिसंबर 2018 तक ओटीएस कराने के बाद भी जनवरी और फरवरी के बिल में अधिक ब्याज वसूली की जा रही है। चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा गांवों के बच्चों और बुजुर्गों के नाम भी मुचलकों में पाबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने पर बैठकर ही सूची बना डाली। इस मौके पर समरपाल सिंह, गंगाराम, शीशपाल सिंह, राजीव, रोहतास, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, यशपाल आर्य, छज्जू सिंह, सीता आर्य, हीरावती, देवराज सिंह व किशनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 09, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 09, 2019
Rating:

No comments: