Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

तेदुएं ने कुत्ते पर किया हमला , दहशत

तेदुएं ने कुत्ते पर किया हमला , दहशत






हिन्दुस्तान न्यूज 18
अमरोहा के मंडी धनौरा  के मल्हूपुरा गांव के जंगल में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण भयभीत है। रविवार को ग्रामीण के सामने पालतू कुत्ते पर जंगल मे तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए ने कुत्ते पर दो बार हमला बोला। अचानक तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में आ गया।
ग्रामीण ने वन विभाग व पुलिस को जंगल मे तेंदुआ घूमने की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची।मल्हूपुरा गांव निवासी मोनू चौधरी अपने चाचा व चाची के संग खेत पर गया था। मोनू के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे उसके ईख के खेत मे अचानक तेंदुआ आया और कुत्ते पर हमला बोल दिया। तेंदुए को देख कर वे दहशत में आ गए। तेंदुए ने दो बार कुत्ते पर हमला बोला। शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे तो पास के ईख के खेत में छिप गया। ग्रामीण ने वन विभाग व पुलिस को जंगल मे तेंदुआ होने की सूचना दी। वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काफी तलाशा लेकिन कही पता नही चला। वन रेंजर करन सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अकेले खेतों पर न जाए।

धर्मेंद्र सैनी
तेदुएं ने कुत्ते पर किया हमला , दहशत Reviewed by Hindustan News 18 on February 17, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.