Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गजरौला ब्रांच लाईन पर बिजली से दौडेगी ट्रेन , सीआर एस ने किया निरीक्षण

गजरौला ब्रांच लाईन पर बिजली से दौडेगी ट्रेन , सीआर एस  ने किया निरीक्षण






हिन्दुस्तान न्यूज 18
मंडी धनौरा - गजरौला ः ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। शुक्रवार को ब्रांच लाइन पर विद्युतीकरण का निरीक्षण सीआरएस समेत अन्य अफसरों ने किया।सीआरएस ने स्पेशल ट्रेन के जरिए गजरौला से मोअज्जमपुर तक पड़ने वाले सभी स्टेशनों का गंभीरता से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के अफसर खासे सतर्क रहे।
सीआरएस एसके पाठक स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार को ब्रांच लाइन का निरीक्षण करने गजरौला पहुंचे। उनके साथ मंडल और दिल्ली से आये रेलवे अफसर भी मौजूद रहे। सीआरएस की स्पेशल ट्रेन करीब दस मिनट गजरौला स्टेशन पर रुकी। यहां के बाद ब्रांच लाइन पर पड़ने वाले स्टेशनों का निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुआ। मंडी धनौरा, चांदपुर, बसीकीरतपुर, हल्दौर, बिजनौर, मोअज्जमपुर तक स्टेशन और विद्युतीकरण का जायजा लिया। उधर, मोअज्जमपुर से ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने पर ही ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का विधिवत संचालन शुरू हो सकेगा। सीआरएस के निरीक्षण से रेलवे अफसरों में खलबली मची रही। यहां, डीआएम एके सिंघल, सीनियर डीओएम अमर प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह समेत मंडल और दिल्ली से आए रेलवे अफसर मौजूद रहे। शाम छह बजे सीआरएस गजरौला स्टेशन पर पहुंचकर मीटिंग लेंगे।
गजरौला ब्रांच लाईन पर बिजली से दौडेगी ट्रेन , सीआर एस ने किया निरीक्षण Reviewed by Hindustan News 18 on February 15, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.