Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गोवंशीय पशु वध की सूचना पर सैदनगली पुलिस ने रात भर छाना जंगल, ढक्का में कई जगह दबिश

गोवंशीय पशु वध की सूचना पर सैदनगली पुलिस ने रात भर छाना जंगल, ढक्का में कई जगह दबिश


हिन्दुस्तान न्यूज 18

अमरोहा--बुलंदशहर की घटना के बाद से गौवंशीय पशुओं के कटान को लेकर पुलिस बेहद संवेदनशील हो गयी है। सैदनगली क्षेत्र में रविवार की रात में गोवंशीय पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने पूरी रात ढक्का गांव को खंगाला। इस दौरान चार घरों में सर्च आपरेशन भी चलाया, लेकिन कुछ प्रतिबंधित नहीं मिला।

गौवंशीय पशु वध की सूचना पर रविवार रात सैदनगली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने ढक्का के जंगल को छान मारा। पुलिस को खबर लगी थी कि जंगल में पशुओं का वध किया जा रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने ढक्का गांव में चार से अधिक घरों में दबिश डाली। हालांकि मौके पर कुछ भी पकड़ में नहीं आया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र पशु वध के मामले में काफी संवेदनशील है। बुलंदशहर की घटना के बाद पुलिस प्रतिबंधित पशु वध को लेकर बेहद चौकसी बरत रही है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश डाली गई थी।

धर्मेन्द्र सैनी
गोवंशीय पशु वध की सूचना पर सैदनगली पुलिस ने रात भर छाना जंगल, ढक्का में कई जगह दबिश Reviewed by Hindustan News 18 on December 10, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.