Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गोकशी के आरोपी की लॉकअप में बिगड़ी हालत, सीएचसी में भर्ती

गोकशी के आरोपी की लॉकअप में बिगड़ी हालत, सीएचसी में भर्ती



हिन्दुस्तान न्यूज 18

अमरोहा--गजरौला थाने में बंद गोकशी के आरोपी को दौरा पड़ने पर हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।

गजरौला थाना क्षेत्र में चंद दिनों पूर्व हाईवे पर एक ट्रक में सवार गोकशी के लिए ले जाई जा रही गायों को पुलिस ने बरामद किया था। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि उक्त गायों को मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी अलखान पुत्र इलियाक ले जा रहा था। काफी तलाश के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। और लॉकअप में बंद कर दिया। शनिवार सुबह अचानक उसे दौरे पड़ने लगे। बदमाश को दौरे पड़ते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में उपचार के बाद उसकी हालत सुधर गई। आरोपी ने बताया कि उसे अक्सर दौरे पड़ते हैं। हालत सुधरने पर पुलिस उसे वापस थाने ले गई।
गोकशी के आरोपी की लॉकअप में बिगड़ी हालत, सीएचसी में भर्ती Reviewed by Hindustan News 18 on December 08, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.